home page

कांवड़ से पहले हरिद्वार में खाद्य विभाग का अभियान,42 प्रतिष्ठान जांचे, 12 नमूने लिए

 | 
कांवड़ से पहले हरिद्वार में खाद्य विभाग का अभियान,42 प्रतिष्ठान जांचे, 12 नमूने लिए


हरिद्वार, 24 जुलाई (हि.स.)।कांवड़ मेला 2026 को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को चण्डी घाट, मंगलौर और रोडीबेलवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के अनुसार 3 टीमों ने 42 स्थायी-अस्थायी ढाबों, होटलों और खाद्य स्टॉलों का निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने चण्डी घाट में 12 प्रतिष्ठान जांचे। 5 भोजनालयों में फूड लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड न मिलने पर 2 दिन में लगाने के नोटिस दिए। दूध, मसालों के 5 नमूने लिए गए और बिना लेबल के बेकरी के 12 पैकेट हटवाए गए।

पवन कुमार की टीम ने मंगलौर हाईवे पर 23 ढाबों-होटलों की जांच कर साफ-सफाई और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।

यहां दूध व कार्बोनेट वाटर के 4 नमूने लिए गए।

कैलाश टम्टा की टीम ने रोडीबेलवाला में 7 प्रतिष्ठान जांचे। पनीर, लाल मिर्च और मसाले के 3 नमूने जांच को भेजे गए।

विभाग ने कहा मेले में खाद्य गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला