home page

फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से हादसा टला

 | 
फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से हादसा टला


हरिद्वार, 04 अक्टूबर (हि.स.)। अशोक इंडस्ट्रियल स्टेट, रामनगर रूड़की स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचते ही होज फैलाकर फायर टेंडर की मदद से आग बुझानी शुरू की। आग की स्थिति को देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की से एक और फायर टेंडर मौके पर बुलाया गया। प्रभारी एफएस रुड़की भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं अग्निशमन कार्यों की निगरानी की।

दोनों फायर यूनिटों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने का खतरा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला