home page

कांग्रेस ने देवप्रयाग में गैस की किल्लत पर धामी सरकार काे घेरा

 | 
कांग्रेस ने देवप्रयाग में गैस की किल्लत पर धामी सरकार काे घेरा


देहरादून, 14 मई (हि.स.)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और देवप्रयाग के स्थानीय विधायक विनोद कंडारी पर तीखा हमला बोला है। उन्हाेंने कहा कि गैस काे लेकर मुख्यमंत्री झूठ बाेल रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक गायब हैं।

देहरादून में गुरुवार काे मीडिया को दिए एक बयान में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह रावत ने हिंडोलाखाल और देवप्रयाग क्षेत्र में गहराए गैस संकट को लेकर सरकार की संवेदनहीनता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोधाभासी बयानों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। रावत ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री देहरादून के वातानुकूलित कमरों में बैठकर यह 'सफेद झूठ' बोल रहे हैं कि उत्तराखंड में गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं उन्होंने देवप्रयाग क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी पर हमला करते हुए कहा कि देवप्रयाग की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। विधायक आत्ममुग्धता के शिकार हैं। जब चुनाव आते हैं तो विधायक बड़े-बड़े दम भरते हैं, लेकिन आज जब जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, तो उनका 'विकास' कहां लुप्त हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल