home page

अब पिरुमदारा में भी रुकेगी उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

 | 

देहरादून, 04 फ़रवरी (हि.स.)। गत दिनों रामनगर में स्थानीय निवासियों ने एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया था कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों व व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस ट्रेन के पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है और अब पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय निश्चित रूप से रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सांसद बलूनी ने रेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल