home page

सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

 | 
सैनिक कल्याण मंत्री से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल


देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके शासकीय आवास पर भूतपूर्व सैनिकों (सेना एवं अर्द्धसैनिक बल) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री जाेशी ने प्रतिनिधिमंडल काे समस्याओं के समाधान काभराेस दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जाेशी को बताया कि जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित भूमि, जो प्रभावित परिवारों एवं पूर्व सैनिकों से संबंधित है, उसके क्रय-विक्रय, उपयोग एवं पूर्ण भूस्वामित्व अधिकार सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।

इस पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुत अभिलेखों एवं पूर्व आदेशों का समुचित परीक्षण कर मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय