home page

एकदिवसीय रोजगार मेला 13 मार्च को

 | 

हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से 13 मार्च को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार की आधा दर्जन औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 मार्च को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला