विद्युत विभाग ने चलाया बकाएदारों के खिलाफ अभियान,40 कनेक्शन काटे
| Sep 2, 2026, 18:24 IST
हरिद्वार, 02 सितंबर (हि.स.)। बकाया जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग के अभियान के तहत बुधवार को उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में मालियान और अहबाब नगर में चलाए गए अभियान में कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। साथ ही बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 40 कनेक्शन काट दिए गए। अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता राव शाहबाज अली, मुकेश रवि, लाइनमैन, श्रवण कुमार गिरी, संजय चौहान, मीटर रीडर अजमल अंसारी, सुशील कुमार, राव फरमान अली, अतुल कुमार, चमनलाल पटवारी आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

