home page

एक सीएफएल व एक शून्य वाट के बल्ब का 21 दिन का विद्युत बिल आया 22 हजार 1 सौ 48 रुपये

 | 
एक सीएफएल व एक शून्य वाट के बल्ब का 21 दिन का विद्युत बिल आया 22 हजार 1 सौ 48 रुपये


एक सीएफएल व एक शून्य वाट के बल्ब का 21 दिन का विद्युत बिल आया 22 हजार 1 सौ 48 रुपये


नैनीताल, 20 मई (हि.स.)। जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती खुर्पाताल निवासी ग्रामीण हरीश बन गोस्वामी ने जिलाधिकारी नैनीताल को प्रार्थना पत्र भेजकर अत्यधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की है। उन्होंने विद्युत विभाग से बिल की राशि का पुनर्मूल्यांकन कर उचित संशोधन तथा खराब मीटर बदलने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में हरीश ने बताया है कि उनके नाम से उपभोक्ता संख्या 595ए505119484 एवं खाता संख्या 19003520 पर विद्युत संयोजन संचालित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका फरवरी माह का 21 दिन का विद्युत बिल 20,717 रुपये जारी किया गया। इसकी शिकायत करने पर बिल को और अधिक बढ़ाकर 22,148 रुपये कर दिया गया। उपभोक्ता के अनुसार उनके द्वारा विद्युत का उपयोग मार्ग में रोशनी के लिये एक सीएफएल और एक शून्य वाट के बल्ब का उपयोग कर किया जा रहा है। ऐसे में इतनी अधिक राशि का बिल आना अनुचित है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर उचित बिल जारी कराने तथा विद्युत मीटर बदलवाने के निर्देश देने की मांग की है। हरीश ने गांव में विद्युत विभाग की ओर से कई अनियमितताएं मनमानी किये जाने, पेड़ों पर बिजली के मीटर लगाये जाने जैसे आरोप भी लगाये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी