home page

चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं भाजपा नेता, जरूरत के समय नहीं दिखते: इष्टवाल

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 30 अगस्त (हि.स.)।चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता कविंद्र इष्टवाल ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेता क्षेत्र में सक्रिय नजर आने लगते हैं, लेकिन जब जनता को उनकी जरूरत होती है, तब वे दिखाई नहीं देते।

कहा कि चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है, जबकि भाजपा नेता केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचकर बड़े-बड़े दावे करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता अब केवल चुनावी वादों पर भरोसा करने वाली नहीं है। आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से पूरा हिसाब मांगेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह