home page

दिव्यांगता की आड़ लेकर नशा तस्करी कर रहा उस्मान गिरफ्तार

 | 
दिव्यांगता की आड़ लेकर नशा तस्करी कर रहा उस्मान गिरफ्तार


हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक दिव्यांग तस्कर को गांजे के साथ हिरासत में लिया है।

प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद विकास रावत ने बुधवार को बताया कि बीती रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 488 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपित उस्मान पुत्र नूर अहमद दिव्यांग है और ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का निवासी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला