home page

साढ़े नौ लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर सालिम गिरफ्तार

 | 
साढ़े नौ लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर सालिम गिरफ्तार


हरिद्वार,17 मई (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने साढ़े नौ लाख रुपये कीमत की स्मेक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध नारकोटिक्स अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई।

प्रभारी पुलिस चौकी बाजार देवेन्द्र पाल ने रविवार काे बताया कि कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बीती रात दौराने चैकिंग आरोपित सालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को नहर पटरी रानीपुर झाल से 32.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक है। आरोपित सालिम के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला