home page

स्मैक के साथ शौकीन व आज़ाद गिरफ्तार

 | 
स्मैक के साथ शौकीन व आज़ाद गिरफ्तार


हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को काेर्ट में पेश किया। काेर्ट के आदेश पर दाेनाें काे जेल भेज दिया गया।

नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने गुरुवार काे बताया कि बीती रात टिबडी रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दाे संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने मोटरसाइकिल को पीछे मोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने 15.37 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार लाेगाें की पहचान आजाद पुत्र इकबाल और शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। दाेनाें स्मैक लाकर बेचने का कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यात्रा सीजन में वे हरिद्वार में स्मैक बेचने आए थे। उन्होंने स्मैक रहमान उर्फ मोटा भाई नाम के व्यक्ति से खरीदने की बात स्वीकार की है। कोतवाल राणा ने बताया की दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला