डीएम रयाल ने राज्यपाल काे कल फिर जब सुबह होगी पुस्तक की भेंट
नैनीताल, 25 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से लोक भवन में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, नैनीताल विधायक सरिता आर्य व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अलग-अलग अवसरों पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।
लोक भवन में आयोजित शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके साहित्य सृजन के प्रयासों की सराहना की। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नैनीताल विधायक सरिता आर्य तथा कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

