home page

आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 125 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 | 
आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 125 खिलाड़ियों ने दिखाया दम


हरिद्वार, 20 जुलाई (हि.स.)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वावधान में भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित आशिहारा जिला कराटे चौंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

चौंपियनशिप का शुभारंभ शिवडेल स्कूल भेल व जगजीतपुर के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, पुनीत श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, हिमानी शर्मा, ऋषिकेश की पार्षद तनु तवरिया, शिहान पंकज कुमार साहनी तथा आशिहारा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आशिहारा एसोसिएशन के उत्तराखंड चीफ शिहान अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ शरीर को फिट रखने का भी प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए कराटे बेहद आवश्यक है, ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी निहाल शर्मा, हर्षित कुमार पाली, कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, श्रेयसी भारद्वाज, लक्ष्य वर्धन, मनीष, नदीम, कलीम अहमद, यश पाठक, प्रणेश मौर्य, अनुराग ठाकुर और अभिराज सोनीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में स्पोर्ट्स टीचर राहुल चंद्रे, प्रीति राठी और रजत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिहान अमित कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला