home page

अब डाटा एंट्री ऑपरेटर पद की कोई रिक्तियां नहीं, प्रसारित सूचनाएं भ्रामक : डॉ. राकेश सिंह नेगी

 | 

देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को लेकर प्रसारित हो रही जानकारी का खंडन करते हुए इसे भ्रामक बताया।

बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने बुधवार काे एक बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में बोर्ड की ओर से 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के संबंध में रोजगार प्रयाग पोर्टल पर विज्ञप्ति जारी की गई थी, जो उस समय के लिए थी और वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हाल में कुछ माध्यमों से यह गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है कि उक्त 253 पद वर्तमान में रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह निराधार है और वर्तमान समय में विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कोई पद रिक्त नहीं हैं। बोर्ड ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही मानें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय