home page

धामी सरकार चार साल : नंदादेवी राजजात यात्रा की झलक ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 | 
धामी सरकार चार साल : नंदादेवी राजजात यात्रा की झलक ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


धामी सरकार चार साल : नंदादेवी राजजात यात्रा की झलक ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


धामी सरकार चार साल : नंदादेवी राजजात यात्रा की झलक ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


देहरादून, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत नगर के परेड ग्राउंड पर देश की विविध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन हुए। मुख्य कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

साेमवार सुबह से ही परेड मैदान पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। मुख्य द्वार सहित पूरे परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गौरोला और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने सरकार के चार साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों से समग्र विकास को गति मिली है और आगे भी विकास कार्यों को इसी प्रकार जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और नृत्य के माध्यम से यात्रा की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भी अपनी-अपनी सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। विविध लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करते हुए आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहे, जिन्होंने देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत किया। इस मौके पर मंत्री, विधायक,मेयर, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित गणमान्य लोग उपस्थित है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय