home page

गजा क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

 | 

नई टिहरी, 15 जुलाई (हि.स.)। टिहरी जिले की गजा तहसील क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों में बुधवार को उप प्रधान पद के चुनाव आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुए। ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों की सहमति से निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

निर्विरोध निर्वाचित उप प्रधानों में नैचोली से नीलम देवी, कुल्पी से सुषमा कुट्टी, पयाल गांव से संगीता देवी, गौंसारी से कविता देवी, बिरोगी से ममता देवी, दुवाकोटी से महिमा चौहान, माणदा (धार-अकरिया) से पूजा, तुंगोली से नीलम रावत, नकोट से सुनीता देवी, सैण (क्वीली) से कमला देवी, अमसारी गांव से मोनिका, पलोगी से बुद्धि राम बिजल्वाण, बगीद से मीना चौहान तथा जयकोट से दुर्गा प्रसाद शामिल हैं।

क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी उप प्रधान पद के लिए आम सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है। निर्विरोध निर्वाचन पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित उप प्रधानों को बधाई दी।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय