home page

ड्यूटी पर जाते समय हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मौत

 | 
ड्यूटी पर जाते समय हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मौत


हरिद्वार, 20 अक्टूबर (हि.स.)। कोतवाली झबरेड़ा में तैनात कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को प्रमोद कुमार झबरेड़ा कोतवाली से चौकी इकबालपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। सैदाबाद के पास वह हादसे का शिकार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें रुड़की के विनय विशाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिजनों की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांस्टेबल प्रमोद कुमार 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

वह मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले थे और गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे थे। निधन से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला