home page

हरिद्वार पुलिस के आरक्षी विजय का निधन, एसएसपी नवनीत सिंह ने जताया शोक

 | 
हरिद्वार पुलिस के आरक्षी विजय का निधन, एसएसपी नवनीत सिंह ने जताया शोक


हरिद्वार, 18 जुलाई (हि.स.)। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। वर्ष 2023 में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षी विजय सिंह का 16 जुलाई की रात्रि निधन हो गया।

दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण विजय सिंह लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ थे और उनका उपचार जनपद ऊधम सिंह नगर में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आरक्षी विजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला