home page

पुलिस ने स्मैक तस्कर अनीश व मुन्तज़िर को किया गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने स्मैक तस्कर अनीश व मुन्तज़िर को किया गिरफ्तार


हरिद्वार, 23 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने अनीश को ग्राम सिकंदरपुर से सिरचन्दी जाने वाले मार्ग से 7.37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जबकि मुन्तजीर को ग्राम छापुर शेर अफगानपुर स्थित दारूल कुरान के पास से 4.06 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 11.42 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते अनीश पुत्र महमूद, निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर व मुन्तजीर पुत्र जमील, निवासी ग्राम छापुर शेर अफगानपुर, भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला