home page

डीजे को लेकर हुए बवाल में 11 गिरफ्तार

 | 
डीजे को लेकर हुए बवाल में 11 गिरफ्तार


हरिद्वार, 24 अप्रैल (हि.स.)। कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में बुधवार को डीजे बजाने को लेकर हुए बवाल मामले में पुलिस ने अब तक सात महिलाओं व चार पुरूषों कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया, लेकिन बाद में स्थिति दोबारा बिगड़ गई। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर नियंत्रण किया। पुलिस को शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस दौरान 7 महिलाओं और 4 पुरुषों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही है और पूर्व में भी आपसी विवादों को लेकर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुटबाजी, अशांति या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला