home page

गौकशी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार

 | 
गौकशी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार


हरिद्वार, 11 जुलाई (हि.स.)। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 किलो गौमांस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम कलियर क्षेत्र में गौतस्करी, गौहत्या और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद के निकट स्थित मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। दुकान के भीतर दो व्यक्ति मांस की काट-छांट करते मिले।

तलाशी के दौरान दुकान से करीब 150 किलो संदिग्ध गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद मांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था और उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहतं मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर व कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला