home page

गौकशी मामले में वांछित गैंगस्टर नौमान उर्फ काला गिरफ्तार

 | 
गौकशी मामले में वांछित गैंगस्टर नौमान उर्फ काला गिरफ्तार


हरिद्वार, 30 जुलाई (हि.स.)। रुड़की पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर नौमान उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा जोरासी गांव में गोकशी की सूचना पर छापेमारी के दौरान आरोपित नौमान मौके से फरार हो गया था, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से करीब 100 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने लगातार दबिश दी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को लंढौरा चौक, लक्सर रोड से दबोच लिया गया। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नौमान उर्फ काला पुत्र शाहनवाज, निवासी ग्राम जोरासी जबलपुर, कोतवाली रुड़की के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और कांस्टेबल अनुप लिंगवाल शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला