home page

संविधान दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने ली संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ

 | 
संविधान दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने ली संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ


हरिद्वार, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस मुख्यालय समेत सभी कोतवाली, थाना, शाखाओं एवं कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व और नागरिकों के जीवन पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों के संरक्षण तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला