home page

कांग्रेस ने बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर किया प्रदर्शन

 | 
कांग्रेस ने बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर किया प्रदर्शन


हल्द्वानी, 15 मई (हि. स.)। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध नशे, सट्टा और जुए के कारोबार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और स्थानीय लोगों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाल को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि शिकायतों के बावजूद नशा तस्करों और जुआ संचालकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अवैध कारोबार में शामिल लोगों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

पार्षद प्रीति आर्या और धर्मवीर शासक ने कहा कि नशे का कारोबार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। मलय बिष्ट ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों और जुआ संचालकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिस चौकी के स्टाफ को हटाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, वरिष्ठ नेता त्रिलोक बनौली, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, अमित रावत, पंकज कश्यप, जीत सिंह, राजों टंडन, प्रकाश आर्या, संजय शेखर, नवीन चौहान, सूरज प्रकाश, मोहम्मद दिलशाद, यूनुस अली, सौरभ कुमार, सुजल, सचिन, अतर सिंह, विक्की कश्यप, तलत एतेशाम, दिनेश चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता