home page

भूपतवाला में ऊंचे सीवर ढक्कनों से हादसे का खतरा, कांग्रेस का प्रदर्शन

 | 
भूपतवाला में ऊंचे सीवर ढक्कनों से हादसे का खतरा, कांग्रेस का प्रदर्शन


हरिद्वार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। भूपतवाला में सड़क से ऊंचे उठे सीवर ढक्कनों और अधूरे निर्माण कार्यों से बढ़ते हादसे के खतरे को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को होटल रमाया इन के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ता तुषार कपिल के गंभीर रूप से घायल होने पर आक्रोश जताते हुए बेहतर उपचार, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और असुरक्षित सीवर ढक्कनों को तत्काल ठीक कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि तुषार कपिल कांग्रेस परिवार के सक्रिय साथी हैं, उनके घायल होने से पूरा परिवार व्यथित है। इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और प्रशासन को उपचार में हरसंभव सहयोग करना चाहिए।

मुरली मनोहर और डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि ऊंचे सीवर ढक्कन वाहन चालकों के लिए जानलेवा हैं, जनता की सुरक्षा को फाइलों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने सवाल उठाया कि निर्माण के दौरान सुरक्षा और चेतावनी संकेतों की जिम्मेदारी किसकी है। अशोक शर्मा, अजय गिरी, वीरेंद्र श्रमिक और ओम मलिक ने तकनीकी निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच व लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में करन सिंह राणा, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, तरनजीत सिंह, शुभम यादव, डुंगर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला