home page

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

 | 
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत


देहरादून, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान के बीच प्रदेश में कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय