प्राे. वर्मा काे मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी
नई टिहरी, 21 अगस्त (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव के सफल संपादन के लिए चुनाव और सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रो. केके वर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी जबकि डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. हेमराज और डॉ. सना रफी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
चुनाव अधिकारियों की यह टीम पूरे चुनाव की निगरानी करेगी। बताया कि चुनाव तिथि घोषित होते ही परिसर में आचार संहिता लागू की जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए इस टीम मे मार्गदर्शन में कार्य संचालित होंगे। निदेशक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को तेज करने, छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जारी करने सहित अन्य जरूरी कार्यों में गति लाने के लिए परिसर प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों और कार्मिकों से निर्वाचन टीम को सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

