home page

धामाें पर अत्यधिक भीड़ हाेने पर अस्थाई रुप से लगती है राेक: पर्यटन अधिकारी

 | 
धामाें पर अत्यधिक भीड़ हाेने पर अस्थाई रुप से लगती है राेक: पर्यटन अधिकारी


धामाें पर अत्यधिक भीड़ हाेने पर अस्थाई रुप से लगती है राेक: पर्यटन अधिकारी


हरिद्वार के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर अब तक यात्रियों की संख्या हुई 3 लाख के पार

हरिद्वार,28 मई (हि.स.)। चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन यात्रियाें के लिए नगर के ऋषिकुल मैदान पर ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र खाेला गया है। दाे दिन पूर्व यहां पंजीयन बंद हाेने के बाद यात्रियाें ने हंगामा किया था। इस पर अबपर्यटन विभाग ने सफाई देते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ हाेने पर अस्थाई रूप से पंजीयन राेका जाता है।

गुरुवार को हरिद्वार के पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चारधाम श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए यहां ऋषिकुल मैदान पर पंजीयन केंद्र खाेला गया है। इस केंद्र पर पंजीयन कराने वालों का आंकड़ा 3 लाख 5 हजार 200 को पार कर चुकी है। उन्हाेंने बताया कि कई बार धामों पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पंजीकरण को अस्थाई रूप से रोका जाता है, ताकि भीड़ के कारण कोई अप्रिय घटना न होने पाएं।

उन्होंने बताया यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें विदेशी यात्रियों एवं बुजुर्ग यात्रियों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर बनाया गया हैं, इसके साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पंजीकरण केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण स्टाल भी लगाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर चार धाम यात्रा के लिए 12,728 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उन्हाेंने बताया कि 17 अप्रैल से प्रारंभ हुए हरिद्वार के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर अब तक पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या 3 लाख 5 हजार 200 को पार कर गई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला