home page

सेवा संकल्प अभियान के तहत चम्पावत में जिला कार्यशाला

 | 
सेवा संकल्प अभियान के तहत चम्पावत में जिला कार्यशाला


सेवा संकल्प अभियान के तहत चम्पावत में जिला कार्यशाला


चंपावत, 03 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को चम्पावत में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने की, जबकि संचालन राजू गड़कोटी और गौरव पाण्डेय ने किया। मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बताया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाजसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

कार्यशाला में कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, किरण देवी, हुकम सिंह कुंवर, मनोज कालाकोटी, सतीश पाण्डेय, राजू बिष्ट, हरीश पांडे, प्रकाश पांडे, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, जगदीश जोशी, कैलाश अधिकारी, राकेश बोरा, कमलेश भट्ट, तुलसी कुंवर, कैलाश बोहरा, मुकेश जोशी, प्रेमा पांडे, गोविंद वर्मा, मणी प्रभा, प्रभात तिवारी, सूरज कुमार, गोविंद प्रसाद और सूरज प्रहरी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पार्टी कार्यालय परिसर में कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने तथा जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सेवा और संगठन को केंद्र में रखते हुए जनता के बीच कार्य करेंगे।

जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न मंडलों और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाजसेवा के कार्यों के साथ सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जनता के बीच ले जाने के साथ संगठन के सेवा कार्यों को और व्यापक बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी