home page

मध्य कमान अलंकरण समारोह में वीरता और उत्कृष्ट सेवा को किया सम्मानित

 | 
मध्य कमान अलंकरण समारोह में वीरता और उत्कृष्ट सेवा को किया सम्मानित


देहरादून, 24 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य कमान अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कर्मियों और यूनिटों को उनके शौर्य, विशिष्ट सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

मंगलवार को क्लेमेंट टाउन में सैन्य परंपराओं के साथ आयाेजित समाराह की अध्यक्षता मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने की। समाराेह में मध्य सेना कमांडर ने सेवारत और पूर्व सैनिकों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं तथा 'स्वच्छ और हरित' पहलों में योगदान के लिए 19 सूर्य ट्रॉफियां भी साैंपीं। उन्होंने समारोह में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों के परिवारजनों एवं वीर नारियों के योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि यह समारोह मध्य कमान की उस गौरवशाली परंपरा को सुदृढ़ करता है, जो उत्कृष्टता को सम्मानित कर भारतीय सेना के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाती है। उल्लेखनीय है कि समाराेह में इस वर्ष कुल 26 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए, जिनमें तीन युद्ध सेवा मेडल, 13 सेना मेडल (वीरता), 4 सेना मेडल (विशिष्ट सेवा) और 6 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। इसके अलावा 28 यूनिटों को उनकी पेशेवर दक्षता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीओसी-इन-सी, मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय