home page

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तरा केयर हॉस्पिटल द्वारा संचालित विशेष जनस्वास्थ्य अभियान के तहत आज असनोली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मरीजों का रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन स्तर, नाड़ी, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा हर मरीज को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 24 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

इस दौरान ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, मौसमी बीमारियों से बचाव व समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर डा. विवेक रमोला, कैंप कोऑर्डिनेटर अमन कुमार, नर्स शैलबाला, फार्मासिस्ट गौरव, अरविंद, दीपक आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह