home page

‘चुनावी और आंकड़ों का बजट’, विपक्ष का हमला-धरातल पर नहीं उतरेगी योजनाएं

 | 
‘चुनावी और आंकड़ों का बजट’, विपक्ष का हमला-धरातल पर नहीं उतरेगी योजनाएं


भराड़ीसैंण, 09 मार्च (हि.स.)। धामी सरकार के प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विपक्ष कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेताओं ने इसे आंकड़ों का और चुनावी बजट बताते हुए कहा कि यह धरातल पर उतरने वाला नहीं है। ‘सिर्फ शब्दों का संतुलन है जमीनी हकीकत नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बजट को 'चुनावी बजट' करार देते हुए कहा कि इसमें आमदनी बढ़ाने के लिए ठोस प्रावधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और बुनियादी क्षेत्रों के लिए पर्याप्त बजट आवंटन नहीं किया गया है। 'हर वर्ग और हर उम्र के उत्थान के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए थी, जो इस बजट में नहीं दिखती।आमदनी बढ़ाने का नहीं कोई ठोस खाका नहीं है। महिला, युवा और शिक्षा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार पर लोकलुभावन की राजनीति की है।

उप नेता विपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण और श्रमिक वर्ग के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखाई देती। यह सिर्फ लोकलुभावन बजट है, जिसे सरकार धरातल पर लागू नहीं कर पाएगी। अंतिम छोर की बेटी तक पहुंचने की ठोस योजना नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति यह बजट नहीं पहुंच पाएगा।

वहीं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक समिति ह्रदयेश ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली दूर करने के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। “सिर्फ शब्दावली में संतुलन बनाया गया है, वास्तविक सुधार की दिशा में स्पष्ट योजना नहीं है,'उन्होंने आरोप लगाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय