home page

भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय खेल 2026: 250 से ज्यादा विद्यालय लेंगे भाग

 | 
भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय खेल 2026: 250 से ज्यादा विद्यालय लेंगे भाग


हरिद्वार, 07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय हरिद्वार में विभिन्न खेलों के समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बोर्ड के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने सोमवार को बताया कि इस बार प्रतियोगिता में बीएसबी से मान्यता प्राप्त 250 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस वर्ष दो बड़े बदलाव किए गए हैं। पहला, शतरंज को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है और दूसरा, अंडर-14 आयु वर्ग को भी प्रतियोगिता में जोड़ा गया है। पिछले साल प्रतियोगिताएं केवल अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हुई थीं।

इस बार शतरंज अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में बालक और बालिका दोनों के लिए होगा।

बोर्ड ने भविष्य में श्रीमद्भगवद्गीता स्मरण, निबंध, जीके, चित्रकला, भाषण जैसी शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी देशभर में कराने की योजना पर चर्चा की। बैठक में सत्येंद्र सिंह, वंदना, कुसुम रावत, स्वाती यादव, संजीव, अमित दानी सहित सभी खेल समन्वयक मौजूद रहे।

भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता देश के कई राज्यों में आयोजित होगी।

- 14-15 सितंबर को आचार्यकुलम् हरिद्वार में कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल और रेसलिंग।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला