home page

नयार नदी में बहे व्यक्ति का शव तीसरे दिन बरामद

 | 
नयार नदी में बहे व्यक्ति का शव तीसरे दिन बरामद


पौड़ी गढ़वाल, 04 जून (हि. स.)। नयार नदी में बह गए व्यक्ति की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को लगातार तीन दिनों की सर्चिंग के बाद सफलता मिली। गुरुवार को चलाए गए गहन खोज अभियान के दौरान नदी से एक शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार 2 जून को थलीसैंण क्षेत्र में एक व्यक्ति के नयार नदी में बह जाने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की धुमाकोट टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में नदी के किनारों, गहरे जल क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर अलग-अलग टीमों की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

दो दिनों तक चले अभियान में कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन 4 जून को पुनः चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान टीम ने नदी से शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान मदन सिंह (पुत्र उमेद सिंह), निवासी ग्राम कैमूर, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय