home page

पौड़ी में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त एकत्र

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी की ओर से उत्तरा केयर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों, कर्मचारियों, तकनीशियनों समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। करीब 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर आयोजित शिविर में उत्तरा केयर हॉस्पिटल और उतरांचल ब्लड सेंटर देहरादून ने सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ उत्तरा केयर सेंटर के डॉ. चमोली ने किया।

रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. मदन मोहन नौडियाल, जसपाल सिंह, सौरभ पटवाल, दीपक खनसूली, दलवीर सिंह बिष्ट और वीरेंद्र जदली सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह