home page

कांग्रेस भवन पर महिला मोर्चा का प्रदर्शन,राहुल गांधी से पूछे सवाल

 | 

देहरादून, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के एक सांसद पर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए गए।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले में दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीतिक मुद्दों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर लगे आरोपों के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांग रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों पर पार्टी का रुख उसके कथित दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह, महानगर संगठन मीडिया प्रभारी माया राणा, मंडल अध्यक्ष सुनीता भट्ट, रानी, बबली चौहान, अंजु गोयल, अनीता सक्सेना, ममता नयाल और पुष्पा बटवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय