home page

त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणेंद्रनाथ शर्मा

 | 
त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणेंद्रनाथ शर्मा


देहरादून, 24 अक्टूबर (हि.स.)। हरिद्वार से भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की।

इस दौरान रावत ने शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

त्रिवेंद्र रावत ने उम्मीद जताई कि शर्मा के संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। उन्होंने शर्मा के नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय