भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के लिए विभिन्न समितियां गठित
देहरादून, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के संचालन के लिए विभिन्न समितियों और टीमों का गठन किया है। इनमें प्रदेश टोली, प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, विधानसभा स्तर पर राष्ट्रीय चिंतन संवाद, युवा संवाद, संपर्क अभियान और मैगजीन से संबंधित जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
पार्टी की ओर से रविवार को जारी सूची के अनुसार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर और रामपाल को प्रदेश टोली में जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान और मीडिया सह-संयोजक विनय गोयल और भुवन जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
विधानसभा स्तर पर राष्ट्रीय चिंतन संवाद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट और प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान और गुंजन सुखीजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा संवाद की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी और प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत और दीपेंद्र कोश्यारी को दी गई है।
इसके अलावा संपर्क अभियान के लिए राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल और राकेश गिरी तथा प्रदेश संकल्प प्रकोष्ठ के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। मैगजीन से जुड़े कार्यों के लिए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और धीरेंद्र पंवार और विनय रुहेला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-----
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

