home page

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना

 | 
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना


हल्द्वानी, 07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को हल्द्वानी में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित कर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला।

स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा पार्क में आयोजित धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और अनुसूचित समाज के लोगों ने भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक सौहार्द, सम्मान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास करती है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज में विभाजन पैदा करने के बजाय आपसी भाईचारे और सम्मान को मजबूत करना समय की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया।

नेताओं ने कहा कि अनुसूचित समाज के सम्मान और सामाजिक एकता के मुद्दे पर भाजपा मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

धरने में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत पार्टी के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता