भाजपा ने नैनीताल में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की
नैनीताल, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की ओर से जारी सूची में खेलकूद, सेवानिवृत्त कर्मचारी और पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ जिला मीडिया सह-संयोजक की भी नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार खेलकूद प्रकोष्ठ का संयोजक सुनील भट्ट तथा सह-संयोजक शैलेंद्र बर्गली (पंकज) और विजय बुजवासी को बनाया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ का संयोजक चन्द्रेश्वर पांडे व सह-संयोजक योगेश्वर पंत नियुक्त को, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का संयोजक अखिलेश सेमवाल तथा सह-संयोजक करन तिवारी और प्रवीण रावत को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मनीष पाल को जिला मीडिया सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र बर्गली वर्तमान में जिला खेल संघ नैनीताल के बालीबाल सचिव, सीआरएसटी ओल्ड ब्वाइज फुटबॉल एसोशियेशन के उपसचिव, रनटुलिव संस्था के कार्यकारणी सदस्य भी हैं। उन्हें एवं अन्य पदाधिकारियों को नये दायित्व मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, डीएसए नैनीताल के महासचिव मनोज जोशी, डॉ मनोज बिष्ट, गोपाल रावत, भरत महरा, सभासद पूरन बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह, करन साह, गौरव हार्पर, आशीष बजाज, विक्रम राठौर, युवराज करायत आदि ने बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

