home page

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

 | 
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि


हरिद्वार, 28 सितंबर (हि.स.)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह का अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीर शहीदों का देश सदैव ऋणी रहेगा।

संस्था के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार एवं जिला महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने बहुत ही छोटी उम्र में देश पर प्राण न्योछावर कर युवाओं में देश की आजादी के लिए जागृति पैदा की थी। जिला संयोजक रवि ढींगड़ा एवं देवेंद्र चावला ने कहा कि शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा में योगदान ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, शिवम ब्रह्म, हरविंदर सिंह उप्पल, विकास गुलाटी, प्रमोद कुमार, हरिओम मल्होत्रा, नीलू खन्ना आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला