home page

गोमांस बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार, 42.25 किलो मांस बरामद

 | 
गोमांस बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार, 42.25 किलो मांस बरामद


हरिद्वार, 22 अक्टूबर (हि.स.)। कोतवाली रुड़की पुलिस और गोवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गोकशी और गोमांस बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 42.25 किलोग्राम गोमांस और बिक्री से प्राप्त 4,470 रुपये की नकदी बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इमली रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। यहां गोमांस बेचने के आरोप में शमशाद पुत्र हबीब, निवासी इमली रोड, कोतवाली रुड़की को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान कथित तौर पर 42.25 किलोग्राम गोमांस और 4,470 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला