home page

45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
45 किलो प्रतिबंधित गोमांस के साथ आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 29 जून (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को रुड़की पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर इमली रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दिलशाद पुत्र हबीब, निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास, सती मोहल्ला वार्ड-33, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, को गिरफ्तार किया गया।

मौके से 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी तथा तराजू और बाट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के लाइसेंस को निरस्त कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला