home page

गौकशी का मामला, एक गिरफ्तार, दो फरार

 | 
गौकशी का मामला, एक गिरफ्तार, दो फरार


हल्द्वानी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। रमजान के बीच शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र से कथित गौहत्या का मामला सामने आया है। बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी रोड इलाके में गौकशी के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयान अंसारी के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 300 किलो गौमांस बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो कथित साथी—आफताब कुरैशी और अनीस अहमद—फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई कुमाऊं रेंज की गौ संरक्षण टीम द्वारा की गई। टीम में सब-इंस्पेक्टर पंकज बेलवाल, मनोज यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल पुष्कर राठौर,सुनील और यासीन शामिल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता