home page

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

 | 
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट


विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट


देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र के सुव्यवस्थित संचालन के लिए बधाई दीं।

आज ही राज्यपाल से लोक भवन में नवनियुक्त आईजी, उत्तराखण्ड सेक्टर, सीआरपीएफ, देहरादून दिनेश उनियाल ने भी शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय