home page

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण का किया वाचन

 | 
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण का किया वाचन


देहरादून, 09 मार्च (हि. स.)। उत्तराखंड विधानसभा में सोमवार को दोपहर भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल के अभिभाषण को सदन में पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे। अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यपाल के अभिभाषण में आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं और योजनाओं का विवरण शामिल था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय