home page

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार

 | 
आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार


हरिद्वार, 20 अप्रैल (हि.स.)। अवैध सट्टेबाजी पर निगरानी के दौरान कोतवाली रुड़की व सीआईयू रूड़की की संयुक्त टीम ने बीती देर रात ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली रुड़की व सीआईयू रूड़की की संयुक्त टीम मिलिट्री अस्पताल से आगे ढण्ढेरा फाटक के पास दबिश दी,जहां आई0पी0एल0 क्रिकेट मैचों में कुछ लोगों द्वारा आनलाईन सट्टेबाजी की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से ऑन लाईन सट्टा में प्रयोग किये जा रहे चार अदद मोबाइल,वाहन व नगदी बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुन्तजीर पुत्र मौहम्मद जफर निवासी तेल्लीवाला धनौरी थाना-कलियर, शाहरुन अली पुत्र मुंसब अली निवासी भगवानपुर चन्दनपुर कोतवाली-मंगलौर जिला-हरिद्वार तथा मेहरबान पुत्र गुलाम साबिर निवासी बिझौली कोतवाली-मंगलौर जिला-हरिद्वार बताया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला