home page

जनहित संस्था ने जिलाधिकारी से की मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू कराने की मांग

 | 
जनहित संस्था ने जिलाधिकारी से की मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू कराने की मांग


नैनीताल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जनहित संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर नैनीताल के मार्गों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था का पूरी तरह पालन कराने और पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग, सात नंबर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित स्थान और सीआरएसटी चुंगी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग भी रखी। साथ ही माल रोड पर रिक्शों का संचालन रात 10 बजे तक जारी रखने का अनुरोध किया। संस्था ने कहा कि शहर की सड़कें संकरी होने के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।

वन-वे व्यवस्था का प्रभावी पालन होने से जाम की समस्या कम करने के साथ नागरिकों को राहत मिल सकती है। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के महासचिव आर्य, उपाध्यक्ष जीवंती भट्ट और प्रो. ललित तिवारी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी