home page

अंबेडकर जयंती पर निकली शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 | 
अंबेडकर जयंती पर निकली शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


हल्द्वानी, 14 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। तिकोनिया क्षेत्र पहुंचने पर विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या और विनोद कुमार पिन्नु ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर राधा आर्या ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है, जिसे हर वर्ग की महिलाओं को समझना और अपनाना जरूरी है। उन्होंने दलित समाज के उत्थान में बाबा साहेब के योगदान को अतुलनीय बताया।

विनोद कुमार पिन्नु ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारना और शिक्षा को पिछड़े व दलित समाज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा,'शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता